अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन: शख्स के पैंट उतारकर उसे पोल से बांधा, लूटपाट करने पर मिली सजा

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज चौदहवां दिन है। रूसी हमले के बीच यूक्रेन से कई ऐसी तस्वीरें आई जिसने इंसान को झकझोर कर रख दिया। छोटे बच्चों के रोते-बिलखते चेहरे। हताश-निराश लोगों के आंसू। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ऐसी स्थिति का फायदा उठाते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में लूटपाट की घटनाएं भी सामने आने लगी। लगातार हो रहे हमले की वजह से यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है और असामाजिक तत्व इस मौके का फायदा उठाते दिख रहे हैं। इसी बीच एक लुटेरे को पोल से बांधकर सजा दी गई। यूक्रेन के लोगों ने लुटेरों को पकड़ लिया और उसकी पैंट उतार दी।

डेलीमेल के मुताबिक, एक शख्‍स हाल में कीव में रूसी हमले के बाद लूटपाट कर रहा था। जिसके बाद इस शख्‍स को AMIC पेट्रोल स्‍टेशन पर एक पोल से बांध दिया गया। वहीं उसकी पैंट को घुटने तक नीचे कर दिया गया।

जो तस्वीर सामने आई है उसमें दिख रहा है कि एक शख्‍स इस कथित लुटेरे पर चिल्‍लाता हुआ दिख रहा है। इस फोटो में बैकग्राउंड में पुलिस की गाड़ी भी दिख रही है। वैसे रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला शुरू किया है तब से ही लगातार कई अपराधियों ने सुपरमार्केट, पेट्रोल स्‍टेशन और बैंकों को निशाना बनाया है। रूस के खिलाफ जहां यूक्रेन की आर्म्‍ड फोर्स मोर्चा ले रही है, वहीं यूक्रेन के नागरिक इस तरह के लोगों को खुद ही निशाना बना रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close