Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

आलिया भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म के साथ इंटरनेशनल सिनेमा में हो रही एंट्री

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद आलिया भट्ट ने लंबी छलांग मारी। आलिया अब हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण जैसी भारतीय एक्ट्रेस के बाद आलिया भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। आलिया की हॉलीवुड मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

आलिया भट्ट जिस हॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही हैं उसका नाम- ‘Heart Of Stone’ है। इस फिल्म में Gal Gadot के साथ वो नजर आएंगी। टॉम हार्पर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gangubai 🤍🙏 (@aliaabhatt)


आलिया के इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। इसके अलावा आलिया ने भी इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आज आलिया के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

आलिया ने एक खबर की स्क्रीनशॉट शेयर की जिसमें हॉलीवुड डेब्यू की बात लिखी है। साथ ही आलिया ने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर सेलेब्स और उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए का पार कर दिया है। साथ ही आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी में वो अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close