Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस ने लखनऊ में किया महिला मार्च का आयोजन, प्रियंका गांधी वाड्रा ने की अगुआई

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सड़कों पर मंगलवार 8 मार्च को पैदल मार्च का आयोजन किया। उनके साथ इस बीच देशभर की कांग्रेस से जुड़ीं महिला नेता साथ चल रही हैं। गुलाबी रंग की साड़ी में हाथों में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की तख्ती लेकर पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सुबह से इस कार्यक्रम का सिलसिला चल रहा था. कारण, यूपी के सियासी सफर में ‘महिला सशक्तिकरण’ की नाव में सवार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में अपने वजूद की तलाश कर रही कांग्रेस को प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया।

मुद्दों में भी उन्होंने महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को उठाया। इसके अलावा नौकरी आदि में भी उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही। यूपी में कांग्रेस ने इसी थीम पर चुनाव लड़ते हुए प्रदेश की सभी सीट पर चुनाव भी लड़ा। सात मार्च को चुनावों के सातों चरण समाप्त होने के ठीक अगले दिन यानी 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस की ओर से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close