अन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से 35 मिनट तक की बात, भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए मांगा यूक्रेन का साथ

रूस और यूक्रेन युद्ध के तनावपूर्ण स्थिति लगातार बनी हुई है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की है।

जानकारी मके मुताबिक, फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया। उन्होंने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन भी मांगा है।

बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करना शुरू किया था। जिसके बाद पहली बार पीएम मोदी ने 26 फरवरी को जेलेंस्की से फोन पर बात की थी। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ हुए मतदान से दूरी बनाई थी। जिसके चलते जेलेंस्की ने पीएम से कहा कि भारत यूक्रेन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समर्थन दें। हालांकि, भारत इस मामले में किसी भी एक पक्ष का साथ देने से बच रहा है। उसने युद्ध के समाधान के लिए कूटनीति को जरूरी बताया है। भारत ने यूक्रेन युद्ध की निंदा की है, साथ ही रूस के खिलाफ मतदान से भी दूरी बनाई है।

दोनों नेताओं के बीच 35 मिनट तक हुई बात

 

सरकार ने ऑपरेशन गंगा शुरू किया

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भी भारत सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. इसके लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। ताकि युद्धग्रस्त देश से लोगों को वापस लाया जा सके। नागरिकों की वापसी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला लिया था। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने युद्धविराम का आग्रह किया है, जिसे रूस ने चुनिंदा रूप से लागू भी किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close