Main Slideप्रदेशराजनीति

मणिपुर : दूसरे चरण में 22 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, शाम चार बजे तक चलेगी वोटिंग

मणिपुर में आज दूसरे और आखिरी चरण में कुल 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव शुरू हो गए हैं। छह जिलों की इन 22 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाता ईवीएम में कैद कर रहे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 सुरक्षा के प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कुल 1247 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आयोग ने इस चरण के चुनाव में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सेंट्रल पारामिलिट्री फोर्सेज के करीब 20,000 जवानों की तैनाती की गई है। इस चरण में कुल 8.38 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 4.28 लाख वोटर महिलाएं हैं. 223 पोलिंग बूथ को पिंक बूथ बनाया गया है। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी।

इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमई शामिल हैं। ये दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। राज्य में पहले चरण के चुनाव में 28 फरवरी को 38 विधान सभा सीटों पर मतदान हुआ था। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close