Main Slideखेलमनोरंजन

बस ड्राइवर बने एमएस धोनी, आईपीएल सुपर ओवर के लिए रोक दी बस, देखें वीडियो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने लुक से फैंस को सरप्राइज़ कर दिया है। आइपीएल 2022 से पहले वह रजनीकांत स्टाइल में ड्राइवर बने नज़र आए हैं। साथ ही उन्होंने बस में सवारी बैठाकर भी चलाई।

एमएस धोनी का रजनीकांत स्टाइल में ड्राइवर बनने का यह वीडियो खुद आईपीएल मैनेजमेंट ने शेयर किया है। धोनी ने आईपीएल को लेकर यह वीडियो शूट किया है। जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो के ज़रिये आईपीएल के प्रति फैंस का क्रेज दिखाया गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा शेयर किये गए वीडियो में आप देख सकते है कि एमएस धोनी बस को ले जाते दिख रहे हैं, इसी दौरान बीच सड़क पर वे अचानक ब्रेक लगा देते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम लग जाता है। फिर धोनी बस को पीछे की तरफ ले लेटे हैं। बस को रोक कर वे जो यात्री हैं उन्हें एक तरफ की खिड़की में बाहर देखने के लिए कहते हैं।

धोनी इस दौरान सभी से पूछते हैं कि दिख रहा है ना सभी लोगों को? इस पूरे वाकये के दौरान वहां ट्रैफिक पुलिस वाला आ जाता है और पूछता है कि क्या चल रहा है। इसे सुनने के बाद धोनी कहते हैं सुपर ओवर चल रहा है। इसके माध्यम से अंत में बताते हैं कि यह टाटा आईपीएल है। यह पागलपन अब आम बात है।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। चेन्नई की टीम ने उन्हें इस बार 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इस सीजन में धोनी से अधिक रुपये रवींद्र जडेजा को मिलेंगे। क्योंकि जडेजा को 16 करोड़ में रिटेन किया है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को सबसे अधिक चार बार आईपीएल का खिताब जिताया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close