प्रदेश

उच्च शिक्षा और बेहतर इलाज, डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ में एक जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा भंवरनाथ की कृपा से पुष्पित-पल्लवित, परम तपस्वी महर्षि दुर्वासा एवं दत्तात्रेय ऋषि की पावन भूमि, महान क्रांतिकारियों की कर्मभूमि-प्रेरणाभूमि जनपद आजमगढ़ में आज मुझे आने का सौभाग्य मिल रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में आजमगढ़ विकास के सुपथ पर सतत गतिशील है। गरीब कल्याण हेतु भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। हमने आजमगढ़ के 2,14,795 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड,5,97,810 पात्रजन को ‘इज्जत घर’ व 67,625 को आवास, 6,72,584 किसानों को PM किसान सम्मान निधि प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार निराश्रितों की आर्थिक सुरक्षा हेतु संकल्पबद्ध है। हम जनपद आजमगढ़ में 1,37,912 को वृद्धावस्था पेंशन, 40,320 को निराश्रित महिला पेंशन व 32,454 को दिव्यांगजन को पेंशन प्रदान कर रहे हैं। प्रदेशवासियों की खुशहाली हमारी प्राथमिकता है। सबकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो, यही तो हमारा संकल्प है। इसी संकल्प के साथ हम जनपद आजमगढ़ में 7,91,932 राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह निःशुल्क राशन का वितरण कर रहे हैं। डबल इंजन की भाजपा सरकार में हर जरूरतमंद को राशन मिल रहा है।क्षेत्रीय कारीगरों के उन्नयन हेतु हम सतत क्रियाशील हैं। आजमगढ़ के ‘ब्लैक पॉटरी’ उद्योग को ODOP योजनान्तर्गत लाकर हमने स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का कार्य किया है। लघु उद्योगों के विकास हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार हेतु हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय व राजकीय पॉलीटेक्निक की सौगात देकर डबल इंजन की भाजपा सरकार ने शैक्षणिक विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है।मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण विकास की आधारभूत आवश्यकता है। आजमगढ़ के सगड़ी क्षेत्र में सिविल एयरपोर्ट तथा घाघरा नदी के तट पर किए गए निर्माण कार्यों से क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में प्रदेश में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ हो रहा है। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके स्वावलंबन हेतु भाजपा की डबल इंजन सरकार सतत क्रियाशील है। जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय की सौगात हमारी इसी सोच का जीवंत प्रमाण है। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा के प्रकाश से जगमगा रहा है।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और बेहतर इलाज, डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है। जनपद आजमगढ़ के फूलपुर पवई क्षेत्र में राजकीय पॉलीटेक्निक व 100 बेड के चिकित्सालय की सौगात हमारे उसी ध्येय का सशक्त विस्तार है। नया उत्तर प्रदेश विश्वस्तरीय चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रहा है। अच्छी सड़कों का निर्माण भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र में आसुत-मिर्जापुर-माहुल-बेलवाई मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। हम प्रदेश का सतत विकास करते रहेंगे।डबल इंजन की भाजपा सरकार ने आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में ₹160.74 करोड़ की लागत से लखनऊ-बलिया मार्ग का चौड़ीकरण तथा सिकन्दरपुर घाट पर सेतु व पहुंच मार्ग निर्माण की परियोजनाएं संचालित की हैं। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन हेतु सरकार ‘मिशन मोड’ में कार्य कर रही है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close