Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, पंजाब का रहने वाला था

 

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच बुधवार को भी भारत के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र पंजाब का रहने वाला था। बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को भी एक छात्र नवीन की खारकीव में मौत हो गई थी जो कि कर्नाटक का रहने वाला था।

बता दें कि रूसी सेना यूक्रेन में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। जंग के सातवें दिन सुबह से ही रूस के सैनिक राजधानी कीव पर हमले कर रहे हैं। सुबह से हो रही शेलिंग में अभी तक भारी तबाही हो चुकी है। बुधवार सुबह से ही हमलों का दौर जारी है। कीव में सरकारी इमारतों पर हमले हो रहे हैं। बताते चलें कि अब ये तबाही भीषण मोड़ पर आ चुकी है।

बुधवार को जिस भारतीय छात्र की यूक्रेन में मौत हुई है, वह पंजाब का रहने वाला था। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने नई एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें भारतीय छात्रों को तत्काल खारकीव छोड़ने के लिए कहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close