Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

मरने से पहले रूसी सैनिक ने माँ को भेजा संदेश कहा- ‘माँ.. मुझे डर लग रहा है’

 

रूसी सेना को यूक्रेन की सेना के बड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के दूत ने दावा किया कि रूसी सेना के एक जवान ने अपनी मौत से कुछ देर पहले अपनी मां को मोबाइल से संदेश भेजे थे। दूत ने इन संदेश को पढ़कर सुनाया। इसमें जवान कह रहा है ‘मां, मैं यूक्रेन में हूं। यहां जंग चल रही है और मुझे डर लग रहा है।’

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने सोमवार को यह दावा किया। रूसी सेना का यह जवान मां से बातचीत के कुछ देर बाद यूक्रेन की गोलाबारी में मारा गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इमरजेंसी सेशन में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने रूसी सैनिक के कथित संदेश पढ़े। इसमें सैनिक कहता है, ‘सभी शहरों पर बमबारी कर रहे हैं और यहां तक कि नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं।’

संदेशों को पढ़ते हुए किस्लिट्स्या का वीडियो अमेरिकी कैबल और सैटेलाइट टेलीविजन नेटवर्क C-SPAN द्वारा ट्वीट किया गया। इसमें किस्लिट्स्या सैनिक के संदेशों के स्क्रीनशॉट पड़े हुए हैं। यह संदेश सुनाते हुए वह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से इस जंग की भयावहता की कल्पना करने का आग्रह करते हैं।

रूस-यूक्रेन के बीच बीते छह दिनों से जंग जारी है। रूस ने कीव पर धावा बोलने के लिए अपनी सेना का विशाल काफिला रवाना किया है। यह यूक्रेन की राजधानी के करीब पहुंच चुका है। उधर दोनों देशों के बीच सुलह के लिए पहले दौर की चर्चा विफल हो चुकी है। न रूस पीछे हटने को तैयार न यूक्रेन हथियार डालने को। उधर, फंसे भारतीयों को निकालने का काम तेज कर दिया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close