Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के बाद कच्चे तेल में भारी उछाल

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब छह डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई।

रूसी आपूर्ति में किसी व्यवधान की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चल गया। अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड की कीमत कुछ समय के लिए 98 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई। इसबीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल 7.5% गिरकर 87 के स्तर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों का आधार माना जाने वाला ब्रेंट क्रूड लंदन 5.41 डॉलर बढ़कर 99.46 डॉलर प्रति बैरल हो गया। पिछले सत्र में यह 20 सेंट की गिरावट के साथ 94.05 डॉलर पर बंद हुआ था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close