प्रदेश

डबल इंजन की भाजपा सरकार में किसानों व वंचितों को उनका अधिकार मिल रहा है: सीएम योगी

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि अनेक ऋषियों, मुनियों व तपस्वियों की साधना स्थली, महान स्वाधीनता सेनानी, अवध की शान, बैसवारे के मान, राना बेनी माधव बक्श सिंह जी और अमर शहीद वीरा पासी जी जैसे हुतात्माओं की धरा जनपद रायबरेली में आज मैं उपस्थित रहूंगा। यहां के ऊर्जावान लोगों से संवाद के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि लोक-कल्याण हेतु संकल्पित डबल इंजन की भाजपा सरकार में किसानों व वंचितों को उनका अधिकार मिल रहा है। हमने रायबरेली के 2,25,168 लोगों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 2,34,818 पात्रजन को ‘इज्जत घर’, 49,214 परिवारों को आवास, 3,59,518 किसानों को ‘PM किसान सम्मान निधि’ प्रदान की है।’किसान कल्याण’ हेतु समर्पित डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों का ऋण माफ कर उन्हें राहत प्रदान की है। इसी क्रम में हमने जनपद रायबरेली के 81,742 किसानों का ₹354.13 करोड़ का ऋण माफ कर उन्हें चिंता मुक्त किया है। अन्नदाताओं की समृद्धि हेतु हम सतत क्रियाशील हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने अच्छी सड़कों के साथ गांव-गांव को मुख्य मार्गों से जोड़ा है। रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में ₹78.47 करोड़ की लागत से 4 मुख्य मार्गों के निर्माण/चौड़ीकरण से बेहतर आवागमन व रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। डबल इंजन की सरकार जन-जन के उत्थान के लिए समर्पित है। जनपद रायबरेली के हरचन्दपुर में ₹133.87 करोड़ से सड़क व सेतु निर्माण, मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च के निर्माण ने विकास को नई गति दी है। कांग्रेस ने रायबरेली को विकास में सदैव पीछे रखा मगर अब यह जनपद विकास के नए सोपान गढ़ रहा है।सड़कें आर्थिक उन्नयन और प्रगति की परिचायक हैं। रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में बहराइच- बांदा मार्ग हेतु बाईपास का निर्माण व महराजगंज-दुसौती-निगोहा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण जनता की खुशहाली की कहानी लिख रहा है। ‘नए उत्तर प्रदेश’ का हर जनपद विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास का प्रसार डबल इंजन की भाजपा सरकार का ध्येय है। जनपद रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का प्रतीक है। समाज का आर्थिक उन्नयन हमारा संकल्प है। स्किल बेस्ड शिक्षा प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक उन्नयन का कारक है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनपद रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक संस्थान की सौगात देकर तकनीकी शिक्षा के आधार को और सशक्त किया है। हमारी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सतत क्रियाशील है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में शैक्षणिक गतिविधियों का निरंतर विकास हुआ है। जनपद रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में राजकीय मॉडल महाविद्यालय की सौगात से प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुदृढ़ हो रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close