Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

अलीगढ़ में हिजाब के विरोध में बुर्का जलाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

हिजाब विवाद ने और तूल पकड़ा, अब अलीगढ़ में बुर्का जलाने की कोशिश Bjp yuva  morcha tried to burn burqa in aligarh of up

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब यूपी के अलीगढ़ में भी तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को एक वीडियो सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया। वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिजाब विवाद के विरोध में बुर्का जलाने की कोशिश की। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी AMU की तरफ मार्च निकालने के लिए कदम बढ़ाए, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इ

अलीगढ़ में हिजाब के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में सेंटर पॉइंट पहुंचे। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। वहां से एमयू की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन तस्वीर महल से पहले स्टेट बैंक के पास मार्च को रोक दिया गया। वहां पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बुर्का जलाने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने बुर्का छीनकर जलने से बचाया।

बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ के ही धर्म समाज कॉलेज में कुछ छात्रों ने भगवा अंगवस्त्र पहनकर क्लास में बैठकर पढ़ाई की थी। वहीं, एएमयू में हिजाब के समर्थन में मार्च निकाला गया था। इसके बाद धर्म समाज कॉलेज ने ड्रेस कोड के बारे में नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया था कि सभी छात्रों को कॉलेज की निर्धारित यूनिफॉर्म ही पहननी होगी। अगर वे कुछ और पहनकर आए, तो कॉलेज प्रशासन उन्हें घुसने नहीं देगा। कॉलेज प्रशासन के इस फैसले और एएमयू में हिजाब के समर्थन में निकले मार्च के खिलाफ ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बुर्का जलाने की कोशिश की।

उधर, कर्नाटक हाइकोर्ट में हिजाब विवाद पर सुनवाई जारी है। ये सुनवाई आज भी होगी। इससे पहले शुक्रवार को राज्य सरकार के वकील ने कहा कि हिजाब और बुर्का कुरान के मुताबिक इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं हैं। इससे पहले 6 छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज न जाने देने के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी थी। इन छात्राओं के वकील का कांग्रेस से सीधा कनेक्शन सामने आया था। छात्राओं के वकील अब तक साबित नहीं कर सके हैं कि हिजाब और इस्लाम का आपस में कोई संबंध है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close