Main Slideराष्ट्रीय

देश में 24 घंटे में कोरोना के 25,920 मामले आए, 492 लोगों की मौत

 

Coronavirus Updates: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,920 नए केस आए, 492  लोगों

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,920 मामले आए हैं। 492 लोगों की मृत्यु हुई है और 66,254 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,92,092 रह गई है।

वहीं पॉज़िटिविटी रेट 2.07% पर आ गई है। अब तक कुल डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 4,19,77,238 और देश में अब तक 1,74,64,99,461 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 30 हजार 757 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। इस दौरान 541 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इस दौरान 24 घंटे में 67 हजार 538 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और पॉजिटिविटी रेट 2.61 प्रतिशत पहुंच गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close