Main Slideप्रदेशमनोरंजनराष्ट्रीय

हमेशा सोने के जेवरों से क्यों लदे रहते थे बप्पी लहिरी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे!

Bappi Lahiri Birthday:पॉप म्यूजिक को भारत में लाने वाले बप्पी दा का लक है  गोल्ड, राजनीति में नहीं आया काम | Bappi lahiri birthday special know about  his gold silver jewellery obsession

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी का निधन हो गया है। बप्पी दा ने तकरीबन 48 साल तक अपने बेहतरीन गानों के जरिए दर्शकों के दिल में जगह बना। उन्होंने तकरीबन 500 फिल्मों में 5000 से ज्यादा गाने कंपोज किए और गाए भी थे। बप्पी दा अपने म्यूजिक करियर के अलावा एक और चीज के चलते सुर्खियों में रहते थे।

जैसा कि सभी जानते हैं बप्पी लहरी का अपना ही अलग लुक है। वो हमेशा सोने यानी गोल्ड के शौकीन थे और हमेशा उसी के लिए पहचाने भी जाते थे। उनका नाम सुनते ही हर किसी के दिमाग में सोने की चैन से भरी शख्सियत नजर आ जाती थी।वो सोना पहनने के बेहद शौक़ीन थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

बप्पी दा ने कहा था कि वह अमेरिकन स्टार एल्विस प्रेस्ली के बड़े फैन थे। एल्विस को उन्होंने हर परफॉरमेंस के दौरान सोने की चेन पहने देखा था। तब बप्पी अपने स्ट्रगलिंग दौर में थे और उन्होंने ठान लिया था कि जब वह कामयाब होंगे तो वो भी खूब सारा सोना पहनेंगे। जब वो कामयाब हुए तो उन्होंने ऐसा ही किया और इतना सोना पहना कि उन्हें इंडिया का गोल्ड मैन कहा जाने लगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close