Main Slideराष्ट्रीय

शुरू हुआ ISRO के 2022 का पहला अभियान, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ PSLV-C52

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, (ISRO) ने सोमवार सुबह 5.59 पर श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी52 का प्रक्षेपण किया। PSLV-C52 ने मिशन तीन उपग्रहों को लॉन्च किया। यह साल 2022 के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का पहला अभियान है।

PSLV-C52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 को कक्षा में भेजने के लिए 25 घंटे की गिनती रविवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से सोमवार को सुबह 05:59 बजे हुआ। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) अपने साथ दो छोटे उपग्रहों को भी ले गया। ईओएस-04 एक ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट’ है जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

PSLV अपने साथ में दो छोटे उपग्रहों को भी ले गया जिनमें कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर की वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के सहयोग से तैयार किया गया भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) का उपग्रह इन्सपायरसैट-1 भी शामिल है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close