Main Slideमनोरंजन

वैलेंटाइन्स डे पर इमोशनल हुईं मंदिरा बेदी, दिवंगत पति को किया याद

 

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी और राज कौशल ने आज ही के दिन शादी की थी। 14 फरवरी, 1999 को मंदिरा और राज सात फेरे लिए थे। आज राज होते तो शायद मंदिरा और राज 23 वां शादी की सालगिरह मना रहे होते। आज मंदिरा के साथ सिर्फ राज की यादे हैं। मंदिरा ने इस खास मौके पर खास तरीके से याद किया है।

Valentines Day पर इमोशनल हुईं Mandira Bedi, पति राज कौशल को याद कर कही ये  बात-Mandira Bedi became emotional on Valentines Day, said this by  remembering her husband | News24

रविवार को मंदिरा बेदी ने एक पोस्ट शेयर की है। मंदिरा ने अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों शादी के जोड़े में काफी प्यारे दिख रहे हैं। मंदिरा ने लिखा है- आज हमारी 23 वीं सालगिरह होती #ValentinesDay। इसके साथ ही मंदिरा ने दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


एक फोटो में मंदिरा शादी की साड़ी में दिख रही हैं और राज उनके कंधे पर सर रखकर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों साथ खड़े दिख रहे हैं। उनकी ये फोटो बेहद प्यारी है। काश आज राज होते तो कितना अच्छा होता!

बता दें कि पिछले साल जून में राज कौशल का निधन हो गया था। रात में पार्टी करने के बाद राज का अचानक यूं चले जाना सबको झटका दे गया था। मंद‍िरा और राज के दो बच्चे हैं। बेटा का नाम वीर और एक बेटी है जिसका नाम तारा है। तारा को मंद‍िरा और राज ने साल 2020 में गोद लिया था। दोनों बच्चों को मंदिरा बेहद प्यार करती हैं। अब माता-पिता दोनों का प्यार मंदिरा देती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close