प्रदेश

कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई-बहन की काफी : मुख्यमंत्री योगी

भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक मां शाकंभरी देवी के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व की विपक्षी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें दमदार नहीं दुमदार थी। सरकारों का काम दमदार तभी होता है जब उनकी सोच ईमानदार हो। हमने यह करके दिखाया है। विकास का कार्य करते हुए हम सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनवाया रहे हैं तो दूसरी तरफ माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर भी चला रहे हैं। इसी क्रममें मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई बहन ही काफी हैं।

सहारनपुर के ग्राम नगलामाफी में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने घंटों उनका इंतजार किया। और जब मुख्यमंत्री चुनावी सभा में पहुंचे तो उन्हें सुनने के लिए सभा में मौजूद लोगों मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाकर सभा स्थल को गुंजा दिया। लोगों के इस उत्साह के बीच में मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के नाम से बनाए जान रहे विश्वविद्यालय का विस्तार से जिक्र किया। बताया कैसे यह विश्वविद्यालय सहारनपुर और उसके आसपास के जिलों के युवाओं के भविष्य को बदलेगा। इस जिले के नाम को दुनिया में रोशन करेगा। अपनी सरकार के इस विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आपने पांच साल पहले की सरकारों की कार्य पद्धति को भी देखा है। तब यूपी में दंगे होते थे। गुंडागर्दी होती थी। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। माफिया सरकार पर हावी थे। जिले में हुआ सिंख दंगा भी आप भूले नहीं होंगे। हमारी सरकार ने दंगा करने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। सरकार की धमक के सामने पूरे पांच साल दंगाई बिलों में छिपे रहे। अब चुनाव हो रहे हैं तो यह दंगाई अब फिर अपने बिलों से बाहर निकले हैं। अब अगर इन्हें मौका मिला तो यह लोग फिर यूपी में अराजकता को फैलाएंगे। जबकि भाजपा की सरकार आर्थिक रूप से मजबूत नया यूपी बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने में जुटी है। यूपी में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। नए भारत के नए यूपी में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। अब इस यूपी में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगता। किसी मां -बेटी को परेशान करने की हिम्मत भी कोई नहीं करता। ईमानदार सोच के साथ हम दमदार काम करते हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास कराती है तो सुरक्षा भी देती है। सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ पर बुलडोजर का स्टेयरिंग है। सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफिया की छाती पर चढ़ने का काम भी करता है। विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे।  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकारे आती हैं उसे समस्या देने के लिए सरकार नहीं आती। पूर्व की सरकारे दमदार नहीं थी क्योंकि उनकी सोच ईमानदार नहीं थी। वह दुमदार सरकारें थी। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने सभा में आये लोगों से बेहट विधानसभा से नरेश सैनी सहित सहारनपुर की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close