प्रदेश

हम मेडिकल कालेज बनवाते हैं, वो कब्रिस्तान की दीवार बनवाते थे: सीएम योगी

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बिजनौर पहुंचे। महात्मा विदुर की धरती के नाम से जाने वाले इस जिले में आठ विधानसभा सीटें हैं। यहां जिले के रामलीला मैदान में नगीना एवं नहटौर सीट के प्रत्याशियों के लिए आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी डॉ. यशवंत सिंह एवं ओम कुमार को जिताने की अपील की। इस चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने महात्मा विदुर की धरती को नमन करते हुए जिले के हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की अराजकता और गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इसके साथ ही यह दावा भी किया कि बीती सरकार के माफियावादियों और गुंडावादियों के इलाज के लिए उनकी सरकार और पार्टी (भाजपा) आपके साथ हैं। हमारे एक हाथ में जिले का विकास है तो दूसरे हाथ में माफियाओं के आतंक को खत्म करने के लिए बुलडोजर है।

अपनी काष्ठ कला और टेक्सटाइल कारोबार के लिए देश में विख्यात नगीना और नहटौर के लोगों को यहां संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों के समय का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक रही सरकार में अराजकता का माहौल था। सरकार दंगे कराती थी। गुंडे हावी थे। व्यापारियों से वसूली की जाती थी। एक लड़का लखनऊ में बैठकर दंगे कराता था। यहां महीनों तक कर्फ्यू लगता था। आम जनजीवन अस्तव्यस्त था। कांवड़ यात्रा को निकने नहीं दिया जाता था। बिजली मिलती नहीं थी।  शिक्षा और इलाज की तरफ सरकार का ध्यान नहीं था। यह इलाका डार्क जोन घोषित कर दिया गया था और कब्रिस्तान की दीवार बनाना ही उनका विकास था। जबकि हमारी सरकार ने यहां मेडिकल कालेज दिया है। स्कूल बन रहे हैं। सात सौ से अधिक मंदिर और धामों का पुर्नोधार और सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। भगवान राम का भव्यमंदिर बन रहा है। काशीविश्वनाथ धाम कोरिडोर की भव्यता लोगो को भा रही है। हमारी सरकार गन्ना किसानों को डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक का गन्ना मूल्य के रुप में किसानों को दे चुकी है। जबकि बीती सरकार ने 16,000 करोड़ ररुपए की पांच वर्षों में किसानों को दिए थे। मुख्यमंत्री यह भी बताया कि बिजनौर जिले के 93 हजार किसानों के कर्ज को माफ़ किया गया। 32 लाख से अधिक लोगों को फ्री राशन दिया गया है। हजारों लोगों को पेंशन समय से दी जा रही है।

अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने अखिलेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि वे कर्फ्यू लगवाते थे, हम कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं। अब यूपी में बमबाजी नहीं होती। ऐसा करने वाले अब जेल में हैं। उनकी गरमी निकाल दी है। अब व्यापरियों को धमकाने की कोई हिम्मत नहीं करता। ना ही अब यूपी में कोई दंगा होता है। माफियावादियों  और गुंडावादियों का इलाज कर दिया है। हमारे एक हाथ में विकास के कार्य करते हैं तो दूसरे हाथ से माफियावादियों के लिए बुलडोजर हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा में आये लोगों से नगीना सीट से डॉ. यशवंत सिंह और नहटौर सीट से ओम कुमार को जिताने की अपील करते हुए बिजनौर से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा जन्म भी इस जिले के समीप वाले राज्य में हुआ है। मैं बिजनौर में चार बार आ चुका हूँ। मुख्यमंत्री ने संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की जन्मस्थली के सौंदर्यीकरण कराये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ कराती है, हम सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close