Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

बुर्का पहने हुई महिला की पीठ पर चिपकाया स्टीकर, वीडियो वायरल

 

कर्नाटक में पिछले कई दिनों से चल रहा हिजाब विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। ऐसे में एक लखनऊ में बुर्का पहने हुई महिला के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है की समाजवादी पार्टी का एक समर्थक बुर्का पहने महिला के पीठ पर प्रचार का स्टीकर लगा रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा, “यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?” वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि ये महिला उनकी सहकर्मी है और ये एक छोटा सा मजाक था।

दरअसल, वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राह चलती महिला की पीठ पर समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने चुपके से सपा का स्टिकर चिपका दिया। इस बदसलूकी पर महिला हैरान रह जाती है और इधर-ऊधर देखने लगती है। ये वीडियो लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहाँ से अरमान खान सपा के उम्मीदवार हैं। वीडियो में सपा कार्यकर्ता ‘डोर टू डोर’ अभियान चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ में एक बुर्का पहनी हुई महिला भी दिख रही हैं। लोगों का कहना है कि उक्त महिला के साथ जो हरकत की गई, वो बदतमीजी है। दरअसल, उस वीडियो में एक सपा कार्यकर्ता बुर्कानशीं महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका देता है और फिर आगे बढ़ जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close