Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण में मतदान जारी

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कोरोना के चलते वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने 1 घंटे का समय बढ़ाया है। पहले चरण में 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 58 सीटों में से 12 सीटें संवेदनशील हैं। ये सीटें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना हैं। पहले चरण में 898 मोहल्ले और 5535 पोलिंग सेंटर संवेदनशील रखे गए है।

बता दें कि 11:00 बजे तक बुलंदशहर में 21.62%, हापुड में 22.8%, अलीगढ़ में 17.91% मतदान हुआ। वहीं कैराना के बूथ नंबर 255 और 245 पर ईवीएम खराब हो गई है जिसे प्रशासन ठीक करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि वोटर 2-3 घंटे से मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी. डी. राम तिवारी ने कहा, पहले 2 घंटों में मतदान 7.93% हुआ है। सभी जगहों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की खबर मिली थी, लेकिन उनको बदलकर मतदान प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close