Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने गोरखपुर शहर और ग्रामीण से अभी तक नहीं किया प्रत्याशियों का ऐलान

 

गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट घोषित करने के मामले में कांग्रेस पीछे है। पार्टी ने शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। इससे दावेदार बेचैन हैं।

जिले में विधानसभा की नौ सीटें हैं। भाजपा, सपा और बसपा ने सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने सात प्रत्याशियों के ही नाम का ऐलान किया है। गोरखपुर शहर और ग्रामीण से पत्ते नहीं खोले हैं।

शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव मैदान में उतारा है। लिहाजा, दावेदार कांग्रेस के रणनीतिकारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि 11 फरवरी तक नामांकन होना है। प्रत्याशी नहीं घोषित होने से चुनाव प्रचार बाधित है।

यूपी की 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथा 23 फरवरी, 5वां 27 फरवरी, छठां 3 मार्च और 7वें व आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव की शुरुआत पश्चिम से की गई है, जबकि पूर्वांचल में अंतिम चरण के मतदान होंगे। पिछले चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। इस बार नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close