Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

लता जी को अमूल ने दिया ट्रिब्यूट, ‘आपका साया साथ होगा’ कहकर फैंस को किया इमोशनल

 

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर है। उनके निधन से संगीत की दुनिया का एक अध्याय समाप्त हो गया है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। ऐसे में अनोखे अंदाज में तस्वीरों को पेश करने वाले पॉपुलर डेयरी ब्रांड अमूल ने भी लता मंगेशकर को बेहद ही खास अंदाज में ट्रीब्यूट दिया है।

देखें अमूल ने क्या लिखा?

डेयरी ब्रांड ने महान गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अमूल ने सोशल मीडिया पर एक मोनोक्रोम डूडल साझा किया जो अब वायरल हो रहा है। इसमें लता मंगेशकर की तीन रेखाचित्रित आकृतियां दिखाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक उनके जीवन के तीन अलग-अलग चरणों की हैं। एक तस्वीर उनके बचपन को ड्रा किया गया है। दूसरी, में उन्हें तानपुरा बजाते हुए दिखाया गया और तीसरी में वह माइक पर गाना गा रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा गया है, ‘हम जहां-जहां चलेंगे आपका साया साथ होगा…’.बता दें कि यह लता दीदी का गाया एक प्रसिद्ध गीत है।

Popular brand amul gives emotional tribut to singer lata mangeshkar - Digall

अपने सात दशक लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने हमें ऐ मेरे वतन के लोगों, लग जा गले, ये कहां आ गये हम और प्यार किया तो डरना क्या जैसे संगीत रत्न दिए। उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए, उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित अनगिनत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

उद्योग जगत ने इस तरह किया लता दीदी को याद

भारतीय उद्योग जगत ने रविवार को भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसा संगीत फिर नहीं सुनाई देगा। आरपीजी एंटरप्राइजेज के हर्ष गोयनका ने कहा कि ऐसा लगता है कि 92 साल की उम्र में मंगेशकर की मौत के बाद देश की आवाज खामोश हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्तब्ध हूं। हमारे परिवार का एक सदस्य नहीं रहा। हमारे घर पर उसकी हंसी और अंतहीन बातें याद आती हैं।’’

गौतम अडानी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उनकी आवाज, आकर्षण और वह धुन आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेगी। हमारी एकता के लिए लता दीदी से बड़ी श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। अगर कोई पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करता है, तो वह लता दीदी थीं, जिन्होंने 36 भाषाओं के गीतों को अपनी बेमिसाल आवाज दी थी। अरबों लोग उन्हें याद करेंगे।’’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close