Main Slideमनोरंजन

फिर बिगड़ी लता मंगेशकर की तबियत, वेंटीलेटर पर किया गया शिफ्ट

 

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। ऐसे में लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लता मंगेशकर की हेल्थ पर बात की थी। राजेश ने हाल ही में लता मंगेशकर की हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी सेहत अब स्थिर है। उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। इसके अलावा उनमें निमोनिया के भी अब कोई लक्षण नहीं हैं। उनकी हालत में सुधार है। हालांकि लता जी की तबियत दोबारा से बिगड़ गई है।

बता दें कि पिछले 27 दिनों से लता जी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उन्हें कोरोना संक्रमण होने के बाद भर्ती कराया गया था। कई बार उनकी हालत में सुधार आया और आज फिर उनकी तबियत बिगड़ी है।

लता जी ने साल 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले सात दशक से अधिक के करियर में उन्होंने कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close