प्रदेश

प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को महीने में दो बार मिल रहा मुफ्त राशनः सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को महीने में दो बार राशन दिया जा रहा है। कोरोना काल में यह योजना प्रदेश के गरीब लोगों के लिए बड़ा सहारा बनी है। गरीबों के कल्याण के लिए हर सिर पर छत जरूरी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में बीते 5 साल में 45 लाख गरीबों को मकान दिया गया है। साथ ही 2 करोड़ 61 लाख शौचालय बनाए गए हैं। वहीं यूपी के 15940 गांवों में 23 लाख से ज्यादा लोगों को उनकी जमीन का स्वामित्व दिया गया है, जिस पर उनके मकान बने हैं।

वृद्धावस्था पेंशन को 400 रुपये प्रति माह से बढाकर 1000 रुपये प्रति माह किया गया है। 56 लाख से ज्यादा वृद्धजनों को पेंशन दी जा रही है। वहीं दिव्यांगजनों की सहायता राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। इससे 11 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत 8 लाख 80 हजार स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्था के लिए 1000 रुपये प्रति व्यक्ति ऋण स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधान योजना में प्रदेश के 6 लाख 42 हजार से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। इन्हें 60 साल की उम्र के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार करीब डेढ़ करोड़ से अधिक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और असंगठित श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दे रही है। हर श्रमिक को भत्ते के रूप में 500 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close