प्रदेश

2.57 करोड़ किसानों को मिली सम्मान निधि, 36 हजार करोड़ रुपए से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत इस साल जनवरी तक दो करोड़ 57 लाख किसानों को 42,414 करोड़ रुपए किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किए गए। वहीं पिछली सरकारों में कोई योजना नहीं थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार ने पहली ही कैबिनेट में 36 हजार करोड़ रुपये से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। वर्षों से लंबित पड़ी सरयू नहर परियोजना, बाण सागर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना सहित 18 परियोजनाओं को पूरा किया गया। इससे सिंचाई क्षमता में 21.37 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई।

एमएसपी में हमारी सरकार ने 87 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया, जबकि पहले की सरकारों में अनाज खरीद को कोई स्पष्ट नीति नहीं थी। वहीं बीते 5 साल में 494 लाख मीट्रिक टन अनाज क्रय हो चुका है, जबकि बसपा ने 240 लाख मीट्रिक टन और सपा ने 217 लाख मीट्रिक टन ही अनाज खरीदा था।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की बात करें तो पहले की सरकारों में 29 चीनी मिलें बंद हुई थीं, जबकि पिछले पांच सालों एक भी चीनी मिल बंद नहीं हुई। पिपराइच, मुंडेरवा और रमाला चीनी मिलों की पुनर्स्थापना के साथ 20 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण और विस्तार किया गया। यूपी सरकार ने 1.57 लाख करोड़ रुपये का गन्ना किसानों को भुगतान किया। साथ ही किसानों को तीव्र गति से भुगतान सुनिश्चित कराया। भाजपा सरकार के समय 348 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ। एथेनाल उत्पादन में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close