Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल से भरा नामांकन पर्चा, पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की करहल सीट से नामांकन भरा। अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में वह आज़मगढ़ से सांसद हैं। हालांकि बीजेपी ने अभी तक अखिलेश के खिलाफ उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

UP Assembly Election Samajwadi Party Leader Akhilesh Yadav Files Nomination  Ramgopal Yadav Tejpratap Yadav Sohran Singh Yadav | UP Assembly Election  2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दाखिल किया नामांकन, साथ में

करहल सीट समाजवादी पार्टी के गठन से ही उसका गढ़ रही है। तीन दशक से पार्टी का सीट पर कब्जा है। यहां के कुल मतदाताओं के लगभग 38 फीसदी यादव हैं। अखिलेश यादव ने नामांकन से पहले ट्वीट करके कहा क‍ि ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी! जय हिन्द!!!

May be an image of 3 people, people standing, people sitting and indoor

करहल विधानसभा सीट मैनपुरी जिले की महत्वपूर्ण सीट है। यहां से साल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। साल 1993 से लेकर आज तक में सिर्फ एक बार साल 2002 में यहां सपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। तब बीजेपी के सोबरन सिंह यादव सपा के उम्मीदवार को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 2022 के चुनाव में खुद सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close