Main Slideराष्ट्रीयस्वास्थ्य

देश में 75% व्यस्क आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड, पीएम मोदी ने दी बधाई

 

कोरोना के नये मामलों के बीच देश में 75% से अधिक योग्य आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, “सभी वयस्कों में से 75% को पूरी तरह से टीका लगाया जाता है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।”

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 62,22,682 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसके बाद कुल वैक्सीनेटेड लोगों का आंकड़ा 165 करोड़ से ज्यादा हो गया है। इससे पहले पिछले अक्टूबर 2021 में भारत में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचा था। जनवरी 2022 में यही आंकड़ा 150 करोड़ के ऊपर पहुंचा था। देश में शनिवार को 2.34 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 893 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3.51 लाख लोग रिकवर भी हुए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close