Main Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री ने कमरा बंद कर पीटा, ऑफिसर का हाथ टूटा, अस्पताल में भर्ती

 

केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर सरकारी अधिकारियों से मारपीट का आरोप लगा है। मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में ओडिशा सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मारपीट की है। साथ ही अधिकारियों को घायल कर दिया अब केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु के गृह नगर ओडिशा के बारीपदा की है। विश्वेश्वर टुडु केंद्र में आदिवासी मामलों के और जलशक्ति राज्य मंत्री हैं। विश्वेश्वर टुडु मयूरभंज से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले साल जुलाई में कैबिनेट पुनर्गठन के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया था।

केंद्रीय मंत्री ने अपने ऑफिस में एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में District Planning and Monitoring Unit के उप निदेशक अश्विनी कुमार मलिक और असिस्टेंट डायरेक्टर देबाशीष महापात्रा को बुलाया गया था। ये घटना शुक्रवार की है।

पीड़ितों का कहना है कि रिव्यू मीटिंग के दौरान मंत्री किसी बात को लेकर बहुत उग्र हो गए और उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर दोनों अफसरों पर कुर्सी से हमला कर दिया। हमें गालियां देने लगे और फिर हमें प्लास्टिक की कुर्सी से पीटना शुरू कर दिया, किसी तरह हम दोनों मौके से भागने में सफल रहे। ”

इस हमले में देबाशीष महापात्रा का हाथ टूट गया है। जबकि अश्विनी कुमार मलिक को चोटें आई है। दोनों अधिकारियों को बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दो सरकारी अधिकारियों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर बारीपदा टाउन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 323, 325, 294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि विश्वेश्वर टुडू नें अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। पीड़ित अधिकारियों में से एक अधिकारी देबाशीष महापात्र ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। सरकारी अधिकारी का बयान सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close