Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

बहराइच: 12 साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला मृत शरीर

 

बहराइच में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। तेंदुए के इस आतंक से गांव के लोग बहुत ही डरे और सहमे हुए हैं और मदद की गुहार कर रहे हैं। लेकिन तेंदुआ अभी भी गिरफ्त से बाहर है। अब कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार को तेंदुए ने अब एक बच्ची का मार डाला।

यहां के खटिकनपुरवा गांव निवासी 12 वर्षीय सोनी शुक्रवार को खेत गई थी। तभी जंगल से निकले एक तेंदुए ने उसे दबोच लिया। बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बच्ची को लेकर जंगल की ओर भागा।

कुछ दूर जाने पर उसने बच्ची को छोड़ दिया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य टीम के साथ गांव पहुंचे। बता दें कि बीते पांच दिन में तेंदुए ने तीसरे बच्चे को अपना शिकार बनाया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close