Main Slideमनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर गूंजी किलकारी, सेरोगेसी के ज़रिये बने माता-पिता

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दोनों शुक्रवार को सेरोगेसी के ज़रिये माता पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के ज़रिये दी।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। इस पोस्ट को निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स प्रियंका और निक जोनस को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


हालांकि, अभी ये बात सामने नहीं आई है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। शादी के बाद प्रियंका ज्यादातर समय अमेरिका में पति निक के साथ रहती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close