Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के लाहौर में हुआ बड़ा धमाका, 4 की मौत, 25 लोग घायल

 

पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। ये विस्फोट लाहौरी गेट इलाके में हुआ है। इस हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 25 घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस ब्लास्ट के लिए टाइम डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था। धमाका इतना बड़ा रहा कि आसपास की सभी दुकानों के शीशेटूट गए है। कई वाहनों को भारी नकुसान पहुंचा और कई लोग जख्मी हो गए। अभी घायलों को मायो अस्पताल मेंभर्ती करवाया जा रहा है। पाकिस्तान के पुलिस अधिकारियों नेबताया कि विस्फोट के कारण जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।

यहां कई तरह के बाजार और व्यापारियों के दफ्तार भी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच लाहौर के ऑपरेशंस के उप महानिरीक्षक डॉ. मुहम्मद आबिद खान ने पाकिस्तान मीडिया को बताया कि जांच प्रारंभिक चरण में है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close