Main Slideमनोरंजन

सलमान खान का हिट एंड रन केस लड़ने वाले वकील ,श्रीकांत शिवड़े का निधन

 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का हिट एंड रन केस लड़ने वाले वकील श्रीकांत शिवड़े का 19 जनवरी बुधवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। श्रीकांत शिवड़े ल्यूकेमिया (खून के कैंसर) से ग्रसित थे। उन्होंने महाराष्ट्र के एक निजी अस्पताल में अपनी आखरी साँसे ली।

श्रीकांत शिवड़े आपराधिक मामलों के जाने माने वकील थे। उन्होंने सलमान खान के साथ-साथ और भी कई बॉलीवुड केस लड़े थे। हाई प्रोफाइल केसेस की बात करें तो सलमान खान का हिट एंड रन केस तो श्रीकांत ने लड़ा ही था। साथ ही शाइनी आहूजा के केस में भी 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दो आरोपियों का प्रतिनिधित्व किया था।

आपको बता दें हिट एंड रन केस आज से 20 साल पहले 2002 में सलमान खान पर लगाया गया था। वहीँ, शाइनी आहूजा का केस 2009 में लड़ा था। इसके साथ उन्होंने हीरा व्यापारी भरत शाह का भी पक्ष लड़ा था। श्रीकांत शिवड़े ने अपना स्नातक इंडियन लॉ सोसाइटी से पूरा किया था। उनके परिवार में उनकी बीवी, एक बेटा, एक बेटी और उनकी माँ भी हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close