Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर किया 53 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

 

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, साथ ही पहले चरण की 58 में से 53 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी किया।

jagran

 

jagran

 

jagran

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से इस बार अपने जन्मदिन पर सबसे कीमती तोहफा बीएसपी की सरकार के रूप में देने की अपील की।

इसके अलावा हर साल की तरह इस बार भी मायावती ने अपने जन्मदिन पर किताब का विमोचन किया। यह पिछले एक साल में उनकी और उनकी पार्टी के कार्यक्रमों का दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विपक्षी दल साम, दंड भेद और हर तरह के हथकंडे अपना कर बीएसपी की सरकार को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं। वहीं उन्होंने अपने जन्मदिन पर शुभचिंतकों का हार्दिक आभार जताया।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close