CrimeMain Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

Bulli Bai App Case : मुस्लिम महिलाओं की नीलामी करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव 100 मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी भी एक स्टूडेंट बताया जा रहा है और इसका नाम मयंक रावत है।

Bulli bai ऐप केस में मुंबई पुलिस ने इससे पहले मंगलवार को उत्तराखंड से ही 19 साल की श्वेता को गिरफ्तार किया था। श्वेता से पहले बेंगलुरु से 21 साल के विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस का दावा है कि उत्तराखंड से गिरफ्तार श्वेता ही पूरे केस की मास्टमाइंड है। इसके अलावा इसी मामले में पुलिस ने विशाल कुमार झा को गिरफ्तार किया है। विशाल और श्वेता एक दूसरे को पहले से ही जानते थे।

Bulli Bai नाम से एक ऐप हाल ही में सामने आया था। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। यहां उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और गंदी बातें लिखी जा रही हैं। Bulli Bai ठीक उसी तरह बनाया गया है जैसे कुछ दिन पहले Sulli Deals बनाया गया था। Sulli deal को Github पर लॉन्च किया गया था, अब Bulli Bai को भी Github पर लॉन्च किया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close