Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी भवन में आँखों में आंसू लिए श्रद्धालुओं ने सुनाई खौफनाक मंज़र की दास्ताँ

 

दुनिया जब नए साल के जश्न में डूबी थी, उसी दौरान आधी रात के बाद जयकारों का उद्घोष मातम की चीख-पुकार में बदल गया। वैष्णो देवी परिसर में आधी रात के बाद कुछ ऐसा हुआ जो श्रद्धालुओं ने इससे पहले कभी नहीं देखा था। भीड़ के भयानक रेले के बीच भगदड़ मची और 13 लोग पिस गए। अधिकतर जवान हैं। एक चश्मदीद ने जो बताया, वह रोंगटे खड़े करता है। रात के खौफ को बयां करते हुए उसने बताया कि कैसे करीब 14 साल की बच्ची ने उनकी आंखों के सामने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि वह 20 साल से माता के दर्शनों के लिए आ रहे हैं, लेकिन जीवन में उन्होंने न तो ऐसी भीड़ देखी और न ही ऐसा खौफनाक मंजर। उन्होंने बताया, ‘मैं 31 दिसंबर के आसपास माता के दर्शनों के लिए करीब 20 साल से आ रहा हूं। ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। इतनी भीड़ मैंने कभी नहीं देखी। उस घटना को देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। एक 14-15 साल की बेटी की मौत हो गई। यह हुआ सिर्फ इस वजह से कि वहां पुलिसकर्मी कम थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसको कंट्रोल कर पाना बहुत मुश्किल था। सीआरपीएफ के जवानों ने बहुत विनम्रता से सबको हैंडल किया हुआ था, लेकिन स्थिति कैसे बिगड़ती चली गई पता ही नहीं चला। एकदम से काफी सारे लोग पिस गए। हम उस समय दर्शन कर चुके थे। काफी लोग तो बिना दर्शन किए ही लौट गए।’

इस घटना से दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों में भारी गुस्सा है। एक चश्मदीद के मुताबिक ‘ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए थे वहां। फिर हो हल्ला हुआ। पुलिस ने कोई लाठीचार्ज नहीं किया था। अफरातफरी से स्थिति बिगड़ी। लोगों ने हल्ला किया, इसके बाद भगदड़ मच गई। हम लोग दर्शन वाली लाइन में थे। हम हर साल 31 दिसंबर को दर्शन के लिए आते हैं। वहां करीब ढाई से तीन लाख लोग रहे होंगे। रात में भगदड़ दो हिस्सों में हुई। पहली वाली में सब ठीक था। लेकिन दूसरी में कई की जानें चली गईं।’

श्रद्धालु इस बात से भी हैरान हैं कि भीड़ को परिसर में बढ़ने क्यों दिया गया। जब श्रद्धालुओं की संख्या मंदिर परिसर में बढ़ती ही जा रही थी, तो उन्हें नियंत्रित क्यों नहीं किया गया। एक चश्मदीद ने बताया, ‘नए साल पर क्या स्थिति रहती है, यह सभी को पता होता है। फिर यह स्थित क्यों बिगड़ी। पब्लिक जब इतनी आती है, तो पहले तो भीड़ को रोकने का इंतजाम करना चाहिए। यह सब तीन बजे ही क्यों किया गया, जब हादसा हो गया।’ एक श्रद्धालु ने कहा कि भगदड़ में उनका पैर भी लहूलुहान हो गया। उन्होंने सवाल किया जिस पिलर पर लोग लदे हुए थे, वह गिर जाता तो क्या हालत होती।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close