Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, UP के चार मृतकों की हुई पहचान

 

नया साल अपने साथ जश्न के साथ ही मातम भी लाया। कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु नव वर्ष पर माता का दर्शन और आशीर्वाद पाने वैष्णो देवी मंदिर गए थे। मृतकों में 8 लोगों की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 4 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

उत्तर प्रदेश के 4 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें गाजियाबाद निवासी श्वेता सिंह (35), सहारनपुर निवासी धर्मवीर सिंह (35), सहारनपुर के ही विनीत कुमार (38), गोरखपुर के अरुण प्रताप सिंह (30) शामिल हैं। CM योगी ने भी दुख प्रकट किया है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ॐ शांति!’

इसके अलावा जिन चार लोगों की शिनाख्त हुई है, उनमें दिल्ली के बदरपुर निवासी विनय कुमार (24), और सोनू पांडेय (24), हरियाणा के झज्जर की निवासी ममता (38), जम्मू के राजौरी के धीरज कुमार (26) शामिल हैं। अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

देर रात हुई इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक प्रकट किया है। साथ ही, मृतकों के परिजन एवं घायलों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है। पीएम मोदी खुद वहां पल-पल की घटना पर नजर रख रहे हैं।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close