Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी भवन में हुआ बड़ा हादसा , भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत

 

नए साल के आगमन का दुनियाभर में खुशी और जश्न का माहौल है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से माता वैष्णो देवी के 12 भक्तों की मृत्यु की दुखद खबर आई है।

दरअसल, कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई जिसमें 12 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 13 श्रद्धालु घायल हैं। 13 घायलों को माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। ये सभी श्रद्धालु नव वर्ष पर माता का दर्शन और आशीर्वाद पाने वैष्णो देवी मंदिर गए थे।

मृतकों का पोस्टमॉर्टम कटरा के अस्पताल में होगा। 12 लोगों के शव यहां पहुंचा दिए गए हैं। जिस जगह पर पोस्टमॉर्टम हो रहा है वह मंदिर से 11 किलोमीटर दूर है। घायल लोगों को कटरा के श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल दो लोग वेंटिलेटर पर हैं जिनकी हालत बेहद गंभीर है।

हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कमिटी की अगुवाई करेंगे। भगदड़ और मौतों के बाद हालात पर काबू पाया गया। स्थितियां सामान्य होने के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू की गई। रात करीब 3 बजे हुए इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक प्रकट किया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया गया है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close