Main Slideमनोरंजन

करीब 3 साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर सकती हैं अनुष्का शर्मा, इन बड़े प्रोजेक्ट्स को किया साइन

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। ऐसे में फैंस भी उन्हें खासा मिस कर रहे हैं। आखिरी बार वह फिल्म ज़ीरो में नज़र आई थीं। लेकिन अब फैंस को और इंतज़ार खत्म हो सकता है क्योंकि करीब 3 साल बाद अनुष्का शर्मा फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने 3 बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को साइन किया है। जिनमें से दो थियेट्रिकल रिलीज होंगी और एक ओटीटी ओरिजनल फिल्म होगी। ओटीटी पर रिलीज होने वाली अनुष्का शर्मा की ये फिल्म भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बनी सबसे बड़ी फिल्म होगी। अनुष्का शर्मा के ये प्रोजेक्ट फैंस को बेहद एंटरटेन करने वाले हैं।

अनुष्का की फिल्मों की चॉइस दर्शकों को कुछ नया और फ्रेश दिखाने की कोशिश करेगी। एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं और उस सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती हैं जो अलग हो और एंटरटेनिंग भी। फिलहाल एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ फैमिली टाइम एंजॉय कर रही हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close