Main Slideमनोरंजन

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो को आया होश

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो का मंगलवार, 28 दिसंबर को सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सहदेव के सिर में चोट आई है और चार टांके लगे है। एक्सीडेंट के बाद सहदेव कई घंटों तक बेहोश रहे।

सोशल मीडिया पर खबर फैलते ही सभी नन्हे सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि अब सहदेव की हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक्सीडेंट के कई घंटे बाद सहदेव को रात 10 बजे होश आया। उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। बता दें कि घटना के वक्त से इलाज होने तक करीब 5 घंटे तक सहदेव बेहोश रहे थे।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। उन्होंने फोन पर सहदेव के परिजनों से उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का दिलासा दिया। बादशाह और सहदेव ने एक साथ ‘बचपन का प्यार’ लिरिक्स पर वीडियो सॉन्ग बनाया।

मामला मंगलवार शाम का है। सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान उन्हें सिर पर चार टांके भी लगे हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close