Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ में जारी है तेंदुए का खौफ, अब तक इतने लोगों को कर चुका है घायल

लखनऊ में जारी है तेंदुए का खौफ, अब तक इतने लोगों को कर चुका है घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गलियों में तेंदुआ घूम रहा है और अब तक वह 15 लोगों को घायल कर चुका है। जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर इलाके में 24 दिसंबर की रात से घूम रहे तेंदुए के हमले में 15 लोग घायल हो गए हैं और गायत्रीपुरम के एक घर में तेंदुआ कूद गया और पालतू कुत्ते को उठा ले गया। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है और वह अभी तक टीम के हाथ नहीं आया है। वही पुलिस ने इलाके के लोगों को सावधान रहने को कहा है।

असल में 25-26 दिसंबर की रात को नायलॉन का जाल उसे पकड़ने के लिए लगाया था, लेकिन वह फरार हो गया। वहीं इलाके में रविवार को कई जगह तेंदुए को देखने की बात सामने आई थी। शनिवार रात 1 बजे के बाद तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली और रविवार की देर रात वन विभाग की टीम तकरोही की ओर गई, जहां टीम को तेंदुआ होने की आशंका थी।

जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने अब 15 लोगों को घायल किया है और शनिवार को भी वह इलाके में घूमता नजर आया और सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। वहीं जब तक पुलिस, वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम पहुंची और और रेस्क्यू शुरू किया गया। लेकिन तब तक तेंदुआ कभी किसी के घर में घुसा तो कभी किसी की छत पर गया। वहीं कभी वह गलियों में घूमता दिखा। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने एक प्लॉट की घेराबंदी की, जहां शनिवार रात को उसे देखा गया था, लेकिन वह भाग निकला और बाहर आकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया।

बता दें कि तेंदुए ने आदिलनगर निवासी राम सिंह यादव और उनकी पत्नी मंजू को भी घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह सुबह पत्नी की साथ जा रहे थे और इसी बीच तेंदुए ने हमला कर मंजू को उसके दाहिने हाथ पर नाक और पंजा मार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो वह भाग गया।

तेंदुए से बचने के लिए लोग भागे तो तेंदुए ने उनको झपट्‌टा मारा। किसी की पीठ तो किसी के पेट पर पंजा और दांत मारकर घायल कर दिया। वहां चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। तेंदुए के हमले में जो लोग घायल हैं, उनमें एक महिला, एक मीडिया कर्मी और रेस्क्यू टीम का सिपाही भी शामिल है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close