Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

महिला पुलिसकर्मी ने सीनियर अफसर की गोद में बैठकर किया अश्लील डांस! सोशल मीडिया पर लोग बनाने लगे मज़ाक

 

पुलिस को जनता की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाता है इसलिए उनके आचरण को लेकर भी उनसे काफी उम्मीदें की जाती हैं। पुलिस को तय नियमों के भीतर रहकर ही जनता के सामने आचरण करना पड़ता है जिससे लोगों का भरोसा पुलिस से ना उठे और वो उनकी पास मदद के लिए आएं। मगर हाल ही में अपने आचरण के विपरीत एक महिला पुलिसकर्मी ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी है कि सोशल मीडिया पर उसका मजाक बनने लगा है। यह घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें कि एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने एक सीनियर पुलिस अधिकारी की गोद में बैठकर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो एक बार का बताया जा रहा है, जहां ये लोग पार्टी करने पहुंचे थे। सीनियर अधिकारी कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी उसकी गोद में बैठकर डांस करने लगी।

वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क का है महिला पुलिसकर्मी ने इसी वर्ष फोर्स जॉइन किया है। अधिकारी से साथ महिला पुलिसकर्मी मिनी स्कर्ट और छोटे टॉप में नजर आ रही है। वह बार के बीचों-बीच अपने अफसर के गोद में बैठकर डांस कर रही है।

इस घटना के सामने आने के बाद महिला पुलिसकर्मी के पिता का बयान आया है। महिला पुलिसकर्मी के पिता का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद उनकी बेटी लगातार रो रही है। पिता ने कहा कि वह सीनियर अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराने जा रहे हैं। गुस्साए पिता का कहना है कि सीनियर अधिकारी ने उनकी बेटी को ऐसा करने के लिए दबाव बनाया होगा। महिला पुलिसकर्मी के पिता ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद उनकी बेटी ने उनसे कहा, ‘पापा मैंने कुछ गलती की है। मैंने जो किया उससे मैं बहुत शर्मिंदा हूं। मैंने आपको और परिवार को शर्मिंदा किया।’ पिता ने बताया कि उनकी बेटी घटना से ‘निराश’ है और लगातार रोए जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close