प्रदेश

डबल इंजन की सरकार में अन्न योजना में डबल डोज दी जा रही हैः सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विकास का कोई विकल्प नहीं। चाहे कोई जाति का हो, किसी भी उम्र का हो, किसान हो या नौवजवा, महिला हो या पुरुष हो, कोई भी हो। हर एक जीवन में खुशहाली लानी है तो विकास आवश्यक है। विकास का आधार है सड़क, अनवरत बिजली, हर घर नल योजना, शौचालय की योजना और हर गरीब को मकान की योजना, हर गरीब को आयुष्मान का कार्ड उपलब्ध हो। 2014 के पहले चेहरा देखकर कार्य किया जाता था। विकास में भेदभाव होता था। उनकी सोच संकुचित थी। विकास का कोई विजन नहीं था, विजन केवल एक था, परिवार ही राष्ट्र था। जब सोच परिवार की होगी तो समाज पिछड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में 3037 करोड़ रुपये की 146 किमी लंबे 04 राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण के मौके पर कहा कि 2014 के बाद जो सरकार आई है उसके लिए पूरा देश ही परिवार है। हमारी विराट दृष्टि है, इसलिए बड़ी बड़ी योजनाएं बनती हैं। आजादी के बाद 2014 तक सड़कों का जितना कार्य नहीं हुआ था, 2014 से 2021 के बीच उससे ज्यादा कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तीन लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं अभी तक उत्तर प्रदेश को दे दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में ही काशी विश्वनाथ धाम को प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। रविवार को सवा लाख लोगों ने दर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब काशी विश्वनाथ धाम आए तो उन्होंने पहले गंगा स्नान कर आस्था का सम्मान किया। फिर भगवान शिव के दर्शन के बाद श्रमिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रधानमंत्री जी ने कुंभ में स्वच्छता कर्मियों का पांव प्रच्छालन कर उनका सम्मान किया था।

उन्होंने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री अपने श्रमिकों और लोगों के प्रति सम्मान रखता हो और श्रम का सम्मान करता हो, उसे विश्व की ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता है। अपने श्रमिकों, किसानों और युवाओं की ताकत से भारत विश्व शक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी का धाम भव्य बनने जा रहा है। अब वहां सदैव भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओं को सुविधा के लिए हाइवे बन रहा है। वाराणसी से प्रयाग के बीच वाटर वे बनाकर जहाज चलाने की व्यवस्था होने जा रही है। मिर्जापुर बीच में है, इसे भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह है विकास की सोच। संकुचित सोच विकास को समेट देती है। अपने पराये का भेदभाव करती है।

उन्होंने कहा कि विराट सोच का परिणाम है कि कोरोना महामारी की लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ी गई। फ्री में टेस्टिंग, फ्री उपचार फ्री वैक्सीन की व्यवस्था की गई। कोरोना का नया वैरिएंट आया है। जिसने वैक्सीन लिया है उसका ये कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उन्होंने लोगों से पूछा कि जो वैक्सीन का विरोध कर रहे थे और कह रहे थे कि मोदी और बीजेपी वैक्सीन है। उनका विरोध करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अन्न योजना में डबल डोज दी जा रही है। हमारा उद्देश्य हर एक के जीवन को आसान बनाना है। उन्होंने लोगों को मां विंध्यवासिनी के नाम पर मेडिकल कालेज का शुभारंभ होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकास की सोच का मतलब है कि जनता को सुविधा मिले। इसका कोई विकल्प नहीं है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में युवाओं को नौकरी मिल रही है। पहले नौकरी निकलती थी तो महाभारत के पात्र वसूली पर निकल पड़ते थे। आज बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को 2014 के पहले किसान सम्मान निधि नहीं मिल पाई, क्योंकि किसानों के प्रति दृष्टि नहीं थी। उन्होंने का कि हमने श्रमिकों को भत्ता देने की घोषणा की है। विधवा और दिव्यांगों के लिए पेंशन बढ़ाने का काम किया है। कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की डबल डोज लोक कल्याण का कारक बनती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close