Main Slideजीवनशैली

रात में स्वेटर पहनकर सोने की आदत पहुंचा सकती है गंभीर नुकसान, जानें इसके बारे में

 

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में इस मौसम में ज्यादा ठंड लगने की वजह से कई बार आप रात में स्वेटर पहनकर सो जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ये आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है और इससे आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

शरीर की गर्मी बाहर नहीं न‍िकल पाती

ऊनी कपड़ों में इस्‍तेमाल क‍िया जाने वाला फाइबर मोटा होता है ज‍िसकी वजह से शरीर की गर्मी बाहर नहीं न‍िकल पाती इसल‍िए रात के समय स्वेटर पहनकर न सोएं। अगर आपको पहले से डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ये आपको और ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।

रैशेज

रात में स्वेटर पहनकर सोने से स्किन पर रैशेज की समस्‍या हो सकती है। स्‍वेटर का मटेर‍ियल स्‍क‍िन से सीधे संपर्क में आता है जिससे रैशेज या दाने हो सकते हैं। कई लोगों को ऊनी कपड़ों से एलर्जी की समस्या होती है। गर्म कपड़ों से स्किन रूखी हो जाती है।

सांस से जुड़ी समस्या

गर्म कपड़े ऑक्‍सीजन को ब्‍लॉक कर देते हैं ज‍िससे आपको घबराहट महसूस हो सकती है। अगर आपको सांस से जुड़ी समस्‍या है तो इस बात का ख्याल रखें। इससे आपको बेचैनी भी हो सकती है।

हार्ट के मरीजों के लिए नुकसानदेह

अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो भी आपको रात के समय स्‍वेटर पहनकर सोने से बचना चाहिए।

बीपी लो

रात में दौरान गर्म कपड़े पहनकर सोने से बीपी लो हो सकता है। इसकी वजह से अचानक पसीना आने की समस्‍या हो सकती है। सोते समय ऊनी कपड़े न पहनें। अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है तो ठंड रोकने के ल‍िए आप कई लेयर वाले कपड़े पहन सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close