Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत लाया गया खतरनाक गैंगस्टर सुरेश पुजारी, फिलीपींस से हुई गिरफ्तारी

 

गैंगेस्टर सुरेश पुजारी को भारत लाने में कामयाबी मिली है। उसे दिल्ली लाया गया है। पुजारी की गिरफ्तारी फिलीपींस में हुई थी। वो मुंबई, ठाणे, उल्लासनगर डोंबिवली और कर्नाटक में कई केसों में वांछित था। सुरेश पुजारी को भारत लाने के लिए आईबी और सीबीआई की टीम फिलीपींस गई थीं। बताया जा रहा है कि आईबी की टीम पहले उससे पूछताछ करेगी उसके बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा। उसकी कस्टडी के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए है।

सुरेश पुजारी, रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है। दो साल पहले उसके सेनेगल से लाया गया और 15 अक्टूबर को उसकी गिरफ्तारी फिलीपींस में इंटरपोल ने की थी। मुंबई और ठाणे पुलिस ने 2017 और 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी की थी। दरअसल, उसके खिलाफ वसूली के 23 मामले दर्ज थे। खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि उसके पास आठ अलग अलग नामों से पासपोर्ट थे।

सुरेश पुजारी के बारे में पहली बार 2002 में जानकारी सामने आई जब रवि पुजारी ने वकील मजीद मेमन पर हमले की साजिश रची थी। उस केस में सुरेश पुजारी के खिलाफ मकोका [ Maharashtra Control of Organised Crime Act ] के तहत कार्रवाई की गई थी। बताया जाता है कि उसने एनसीपी नेता जीतेंद्र आह्वाड और उल्लासनगर के बाहुबली पप्पू कलानी के बेटे ओमी कलानी को धमकी दी थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close