Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड : नहीं रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर, पीएम मोदी ने जताया दुःख

 

उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और आठ बार विधायक रहे हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 76 साल के थे। उन्होंने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि ”उत्तराखंड के हमारे पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी हरबंस कपूर के निधन से दुखी हूं। वे एक अनुभवी विधायक और प्रशासक रहे, उन्हें लोक सेवा और समाज कल्याण में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”

इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी दुख जताया है। दोनों नेताओं ने हरबंस कपूर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”वे बेहद सौम्य व क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले राजनेता थे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है।”

वहीं,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ”उत्तराखंड के सीनियर विधायक और स्वाभाव से अजातशत्रु, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड विधानसभाओं में देहरादून का प्रतिनिधित्व करने वाले हरबंस कपूर को भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”

हरबंस कपूर ने 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे हीरा सिंह बिष्ट से हार गए। 1989 में हरबंस कपूर जब दोबारा मैदान में उतरे तो उन्होंने हीरा सिंह बिष्ट को हरा दिया। इसके बाद उन्होंने कभी भी हार का मुंह नहीं देखा। 2000 में अलग उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत का सिलिसिला बरकरार रखा। 2017 में भी उन्होंने देहरादून कैंट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वे लगातार आठ बार कैंट विधानसभा सीट से विधायक रहे। 2007 में उन्हें उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष भी चुना गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close