Main SlideUncategorizedप्रदेशमनोरंजन

मध्य प्रदेश : डीएसपी ने पेश की सादगी की मिसाल, साइकिल पर बिठाकर लाये दुल्हनियां, तस्वीरें वायरल

 

मध्य प्रदेश में एक डीएसपी की शादी का वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा का कारण शादी के बाद दुल्हन को सादगी के साथ ले जाना है। डीएसपी का नाम संतोष पटेल है और वे मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के डीएसपी हैं। डीएसपी पटेल अपनी दुल्हन को कार, बस या ट्रेन से घर नहीं लेकर आए, इसके लिए उन्होंने दुल्हन के साथ साइकिल की सवारी की। जिसके बाद से दुल्हन के साथ साइकिल चलाते हुए दुल्हे डीएसपी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सादगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा

निवाड़ी जिले के डीएसपी संतोष पटेल ने बड़े ओहदे पर होते हुए भी अपनी सादगी को दिखाया है। उनका मानना है कि हमें संस्कृत और संस्कृति पर कायम रहना चाहिए। हमें पद, प्रतिष्ठा और आधुनिकता के बीच अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। ऐसे में इस आधुनिक परंपराओं वाले युग में भी उन्होंने अपनी सादगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Santosh Patel Prithvipur DSP took newly wed bride on bicycle unique wedding  style breaking internet viral photos-संतोष पटेल पृथ्वीपुर डीएसपी ने नई  दुल्हन को साइकिल पर बैठकर निकले शादी का ...

MP News, Viral Video DSP Satosh Patel In Madhya Praesh Niwari District |  Madhya Pradesh: शादी के बाद दुल्हन को लग्जरी कार में नहीं, साइकिल पर बिठाकर  घर ले आए DSP Santosh

DSP sahib married simple bride brought on cycle video went viral - साइकल पर  दुल्हन लाए डीएसपी साहब, मध्य प्रदेश के पन्ना में सादगी भरी शादी का वीडियो  वायरल

भारत की पुरानी संस्कृति का पालन

डीएसपी ने अपनी शादी में अपनी सादगी से तो चर्चा बटोरी ही है साथ ही उन्होंने हिन्दू संस्कृति की वैवाहिक परंपरा का पुरा पालन करने का प्रयास किया है। हिन्दू संस्कृति के अनुसार उन्होंने सिर पर खजूर के पत्तों का मौर भारतीय परिधानों के अनुसार लगाया वहीं दुल्हन ने भी भारतीय परंपरा के अनुसार सीधे पल्ले की चुनरी पहनी हुई थी। उनकी शादी में दुल्हा और दुल्हन को लाने ले जाने के लिए कार या किसी अन्य गाड़ी के जगह पालकी का प्रयोग हुआ। डीएसपी की शादी में लोगों ने भारत की पुरानी संस्कृति का पालन होते देखा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close