प्रदेश

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याओं के तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिन्दू सेवाश्रम में ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री रविवार की सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन के बाद लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हिंदू सेवाश्रम में पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने जिलाधिकारी और एसएसपी से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों को न्याय मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत होगा। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close