Main SlideUncategorizedमनोरंजन

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने की जेसीबी से एंट्री, एक चूक से दोनों औंधे मुँह जा गिरे

 

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद ख़ास होता है। लोग इसे यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के आइडियाज निकालते हैं जो सबसे हटकर हों। इस समय शादियों का सीजन भी चल रहा है.दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो इससे पहले किसी ने ना देखा हो।

इसके अलावा शादी में दुल्हनों की रॉयल अंदाज़ में एंट्री करवाना हो या फिर दोपहिया वाहन पर दुल्हन का स्टेज तक पहुंचना , या कभी नाचते गाते हुए एंट्री करना नया ट्रेंड बना हुआ है। लेकिन हाल ही में शादी में दूल्हा- दुल्हन की एंट्री का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर आपकी भी हंसी छूट जायेगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के प्रोग्राम में मेहमान दूल्हा-दुल्हन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तभी JCB पर बैठकर यूनिक स्टाइल में दोनों की एंट्री होती है। दूल्हे ने ब्लैक कोट-पैंट पहना हुआ है, जबकि दुल्हन सफेद ड्रेस में नजर आ रही है. लेकिन इस बीच अचानक से JCB का अगला हिस्सा खुल जाता है और कपल ऊंचाई से ज़मीन पर रखी खाने की मेज़ पर गिर पड़ते हैं। वहीँ ये मंज़र देखकर वहां मौजूद मेहमान अवाक रह जाते हैं।

वे दोनों औंधे मुँह ज़मीन पर गिर जाते हैं और उनकी ग्रैंड एंट्री धरी की धरी रह जाती है। इस वीडियो को ट्विटर पर एक यूज़र ने लाफिंग एमोजिस के साथ शेयर करते हुए लिखा..जेसीबी वाला भूल गया शादी का आर्डर है।

आपको बता दें की सोशल मीडिया के ज़माने में लोग दिखावे के चक्कर में बिना अपनी जान की परवाह किये किसी भी हद तक चले जाते हैं। जिससे उन्हें नुक्सान तो होता ही है साथ ही उनकी किरकिरी भी हो जाती है और बाद में उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close