Main Slideमनोरंजन

फैंस का इंतज़ार हुआ खत्म, रिलीज़ हुआ रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’83’ का ट्रेलर

 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी ’83’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे।

रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में

फिल्म भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी ने भी फिल्म में अभिनय किया है। वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

3डी में भी रिलीज होगी

यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा यह 3डी में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close