Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयतकनीकीराष्ट्रीय

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ , जानें इनके बारे में

 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने कंपनी के सीईओ का पद छोड़ने का फैसला लिया है। उनकी जगह अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल जिम्मेदारी संभालेंगे। जैक डॉर्सी ने पराग को ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया है। डोर्सी ने सीईओ पद पर पराग अग्रवाल की नियुक्ति करने हुए उनकी तारीफ की है।

नेतृत्व करने का समय आ गया

डोर्सी ने पराग की तारीफ में कहा कि ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग में उनका गहरा विश्वास है। पिछले 10 वर्षों में उनका काम बेहद शानदार रहा है। डॉर्सी ने आगे कहा कि वह पराग के दिल, व्यक्तित्व और कार्यकुशलता के कायल हैं और बहुत आभारी हैं। अब उनके नेतृत्व करने का समय आ गया है।

अब जानते हैं पराग अग्रवाल के बारे में-

पराग अग्रवाल अब तक ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) यानी मुख्य तकनीकी अधिकारी थे और पूर्ण रूप से तकनीकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डॉर्सी के मुताबिक, पराग अग्रवाल ने ट्विटर में इंजीनियर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वे सीईओ का पद संभालने जा रहे हैं।

कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट

पराग की पढ़ाई की बात करें तो वे कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) से कम्प्यूटर साइंस में पीएचडी की है।

2011 में ट्विटर जॉइन किया था

अग्रवाल ने 2011 में ट्विटर जॉइन किया था। तब से वे ट्विटर में ही काम कर रहे हैं। साल 2017 में उन्हें कंपनी का सीटीओ बनाया गया था। जब उन्होंने कंपनी जॉइन की थी, तब कर्मियों की संख्या 1000 से भी कम थी। ट्विटर ज्वाइन करने से पहले पराग ने माइक्रोसॉफ्ट और याहू में भी अपनी सेवा दी।

महिला सांसदों संग तस्वीर शेयर कर फंसे शशि थरूर, अब मांगी माफ़ी

ओमीक्रोन वेरिएंट : दक्षिण अफ्रीका की मदद को आगे आया भारत , कहा- हर संभव मदद करेंगे

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close